{"_id":"5a4946464f1c1bc5668b837a","slug":"171514751558-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगो पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगो पर मारपीट का आरोप
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों पर मारपीट का आरोप
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बगौरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दबंगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ग्राम बगौरा निवासी ठूटा पुत्र लन्जू कुशवाहा ने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 30 अक्टूबर को उसके खेत पर बने कुएं से कुछ लोगों ने पानी निकालने की बात कही, तो उसने इस वर्ष पानी कम होने और उसे भी खेत में पानी देने के चलते एतराज जताया। जिस पर उक्त लोग गाली गलौज शुरू करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उक्त सभी लोगों ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी और फिर इसके बाद उक्त लोगों ने खेत पर रात करीब एक बजे सोते समय पीठ में जोरदार लाठी से मारापीटा। जिस पर वह किसी प्रकार अपनी जान बचाने वहां से भाग गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
बाल श्रमिक मुक्ति रैली निकाली
ललितपुर। असंगठित कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में रविवार को विरधा ब्लॉक के ग्राम रमपुरा में बाल श्रमिक मुक्ति रैली निकाली गई। इसमें अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि गरीबी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को मजदूरी करनी पड़ती है और अशिक्षा भी बच्चों को मजदूरी की ओर ढकेलती है। अशिक्षा के कारण बच्चों से पत्थर खदानों में मजदूर का काम कराया जाता है। इसके चलते सभी को प्रयास करना चाहिए कि बाल श्रमिक को स्कूल भेजा जाए और बच्चों से मजदूरी नहीं कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस गांव का प्रत्येक बच्चा बाल श्रम से मुक्त नहीं हो जाता है और वह स्कूल जाकर शिक्षा नहीं लेता है। जसपाल सिंह ने कहा कि सभी गांव वासियों को जागरूक कर बाल श्रम से होने वाली बीमारियों से दूर करने के उपाय भी बताएं। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, खिलान सिंह, ओमकार, कपूर सहरिया, काशीराम सहरिया, वीरेंद्र, सुनील रावत, घनश्याम, मुलायम सिंह, कुंजीलाल, दिलीप, नंदलाल, सुखलाल, सेवन, जग्गू, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।
विनय पाल बने उपाध्यक्ष
ललितपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की एक बैठक रविवार को चंडीमाता मंदिर पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए विनय पाल का उपाध्यक्ष और कार्य परिषद समिति सदस्य शोहिल खां को कार्यप्रभारी मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एमएल शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र, अनुराग बड़ौनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिवेशन कराने का निर्णय
ललितपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी संजय चौहान, अध्यक्ष मीना देवी और मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल द्वारा निर्णय लिया गया है कि 21 जनवरी 2018 को संघ का अधिवेशन कराया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री ताहर सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास, सचिन वाल्मीकि, अखिलेश, जितेंद्र, प्रमोद मुड़ेले, अखिलेश, राकेश यादव, मुकेश कुशवाहा, रामकुमार उपस्थित रहे।