फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राज्यमंत्री के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में वर्जन

राज्यमंत्री के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में वर्जन

Mon, 18 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में वर्जन
राज्यमंत्री के रिश्तेदारों ने की छेड़खानी व मारपीट, रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर एकराय होकर मारपीट करने के आरोप में राज्यमंत्री के दो परिजनों समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो बच्चियां पढाई के लिए नगर के एक मुहल्ले में किराये के मकान में रहती है। जहां दो सितंबर की शाम पड़ोस के कमरे में किराये से रहने वाले राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ के परिवार के मनोज पंथ व उसका फूफा मुरारी पंथ कमरे में घुस आए और उसकी नाबालिग पुत्री का जबरन हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपी मनोज मारपीट कर किशोरी को खींच कर नीचे ले जाने लगा इसी बीच उसका भाई आ गया और विरोध करने लगा। तभी आरोपी मनोज के कमरे से चार अज्ञात आरोपी आ गए और मारपीट करने लगा। चीखपुकार सुन मकान में रह रहे किरायदारों ने बीच बचाव किया। यह देख आरोपी गाली गलौज कर भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मंत्री पुत्र के साथ कोतवाली पहुंच कर पीडिता के पुत्र व अन्य लोगो के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के बाद से उसका पुत्र भयभीत होने के कारण कहीं चला गया। जिसकी तलाश मंत्री पुत्र व उसके परिजन कर रहे है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मंत्री के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


आरोपी मेरे दूर के रिश्ते में आते हैं, लेकिन किसी के गलत कार्यों में मेरा कोई सहयोग नहीं रहता है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। समाज समेत सभी वर्गों के लोग मेरे पास आते हैं और अपनी पीड़ा सुनाते हैं। इस पर हम लोग पुलिस से पीड़ितों को न्याय दिलाने का अनुरोध करते हैं। जो भी दोषी होता है उस पर पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर पंथ, राज्यमंत्री पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed