महिलाओं के साथ अभद्रता पर मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत बस स्टैंड पर महिलाओं, लड़कियों के साथ अभद्रता व व अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना तालबेहट एसआई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल को रात दस बजे बस स्टैंड से मुक्तिधाम जाने वाली सड़क पर महरौनी के ग्राम खितवांस निवासी अक्षय राज आने जाने वाली महिलाओं, लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी, अश्लील हरकत करता है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।