फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: खनन विभाग की कार्रवाई, पुलिस ने रोकी

क्राइम: खनन विभाग की कार्रवाई, पुलिस ने रोकी

Mon, 26 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: खनन विभाग की कार्रवाई, पुलिस ने रोकी
फोटो- 03
विज्ञापन


अवैध खनन पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुरा गांव स्थित बानई नदी पर हुए अवैध खनन के संबंध में खनन विभाग के पत्राचार के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं समझा। जिला खनिज अधिकारी ने दो महीनों के अंदर तीन बार पत्र भेजकर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।
गौरतलब हो कि शहर सीमा से सटे कल्यानपुरा गांव में स्थित बानई नदी पर ग्राम प्रधान की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा था। इसके लिए खनन माफिया ने ग्रामीणों की मदद से नदी को पांच किलोमीटर के क्षेत्र में गहरे कुएं और चट्टानों के रूप में तब्दील कर दिया था। अमर उजाला ने नदी में हो रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों के संज्ञान में लाया। खबर प्रकाशित होते ही खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने मौके पर जाकर अवैध खनन की स्थिति को परखा और ग्रामीणों से बात की। इस दौरान जांच अधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। इससे जहां एक ओर नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, वहीं, कटाव होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके लिए खनिज अधिकारी ने खनन कर्ताओं को ग्राम प्रधान का संरक्षण प्राप्त होने की बात स्वीकारते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया था। खनन अधिकारी ने पहला पत्र दो जनवरी को भेजा था, इसके उपरांत एक पत्र और भेजा। वहीं, पांच फरवरी को एक बार फिर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। तीन पत्र प्राप्त होने के बाद भी कार्रवाई न होते देख खनन अधिकारी ने डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम ने कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


मुझे मामले की जानकारी नहीं है। देखना पड़ेगा कि मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हो पाया है। मुझे बालू सीज होने की जानकारी है।
जयप्रकाश राम, कोतवाली प्रभारी

तीन बार पत्र के माध्यम से पुलिस को बालू कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है। डीएम ने भी कोतवाली प्रभारी से बात कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, जिला खान अधिकारी

पत्र यदि भेजा है तो किसने रिसीव किया है और कब भेजा है। इसकी कोई जानकारी नहीं है।
राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed