{"_id":"5d0408a88ebc3e74ff41e3fc","slug":"15605454378-lalitpur-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत की फरसी गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत की फरसी गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत का पत्थर गिरने से मजदूर की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा में खुद के मकान की छत की फरसी (पत्थर) चढ़ाने के दौरान फरसी गिर गई, जिससे दबकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम नैनवारा निवासी घासीराम (35) पुत्र भुल्ले प्रजापति का गांव में मकान का निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे वह अपने ही घर में एक कमरे की छत के निर्माण के लिए पत्थर की फरसी चढ़वा रहा था कि अचानक फरसी गिर गई और फरसी के नीचे दब गया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने फरसी हटाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन फरसी का वजन और गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के चचेरे भाई राजाराम ने बताया कि घासीराम कारीगरी करता था और शुक्रवार को सुबह जब वह अपने ही घर में छत का निर्माण करा रहा था, उसी दौरान यह घटना घटी।