{"_id":"5cfeb58fbdec22071d1c0acf","slug":"156019648720-lalitpur-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने चलाया पालिथीन जब्तीकरण अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पालिका ने चलाया पालिथीन जब्तीकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने चलाया पालिथीन जब्तीकरण अभियान
ललितपुर। लंबे समय के बाद नगर पालिका परिषद ने पॉलिथीन और प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब बारह किलो तीन सौ ग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त की और दुकानदारों से 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
प्रदेश में सभी प्रकार की पॉलिथीन, थर्मोकोल के थाली व गिलास को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर पालिका इस पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन शहर में लंबे समय से कोई छापेमारी अभियान नहीं चला था। जिससे बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का बेखौफ होकर उपयोग शुरू हो गया। चाय की दुकानों से लेकर किराना, मावा की दुकानों व होटलों पर इसका इस्तेमाल देखा जा सकता है। इसके मद्देनजर नगर पालिका के ईओ डॉ. संजय कुमार मिश्र ने कर्मियों के साथ कटरा बाजार व नझाई बाजार में छापेमारी की। इस दौरान करीब बारह किलो तीन सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई व विभिन्न दुकानदारों से सैंतीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ईओ का कहना है कि पालीथिन के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई है। हालांकि, थर्मोकोल की सामग्री हाथ नहीं लग पाई है।