फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फांसी लगाकर युवक ने दी जान

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी युवक ने खेत पर महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार की रात करीब नौ बजे ग्राम भदौरा निवासी हीरालाल (28) पुत्र जालम घर से अचानक लापता हो गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन करने के दौरान सुबह करीब चार बजे उसके पिता व अन्य परिजन खुद के खेत पर पहुंचे, जहां युवक का शव महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जालम ने बताया कि उसके पुत्र हीरालाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पूर्व में भी कई बार ऐसा प्रयास कर चुका था, लेकिन ग्रामीण और परिजनों ने उस समय उसे ऐसा करने से रोक लिया था। इस बार उसने फांसी लगा ली। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed