फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वाहन सवार को एक दर्जन से घेरकर पीटा, सीसीटीवी में रिकॉर्ड

वाहन सवार को एक दर्जन से घेरकर पीटा, सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Mon, 03 Jun 2019 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
वाहन सवार को एक दर्जन से घेरकर पीटा, सीसीटीवी में रिकॉर्ड
वाहन सवार को घेरकर पीटा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली के मोहल्ला चौकाबाग में बीच सड़क पर एक चार पहिया वाहन को रोककर उसमें सवार युवक के साथ 11 लोगों ने मारपीट की। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रदीप त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला चौकाबाग में सड़क पर फोकस, छोटे यादव, अनिल यादव और आठ-दस अज्ञात युवकों ने उसकी चार पहिया गाड़ी रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसके साथ मारपीट की गई तो वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे गए और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समते एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed