{"_id":"5cf04049bdec22076d2063a2","slug":"155924901613-lalitpur-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में एक वृद्घ की मौत, शहरवासियों में बना भय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सांड़ के हमले में एक वृद्घ की मौत, शहरवासियों में बना भय
विज्ञापन
सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत, शहरवासियों में भय
ललितपुर। मोहल्ला गोविंदनगर में एक सांड़ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस खबर से शहरवासियों में आवारा जानवरों के प्रति भय व्याप्त हो गया है। मोहल्ला रावतयाना के सभासद ने आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में आवारा जानवरों के विचरण की समस्या दूर नहीं हो पाई है। मुख्य मार्गों सहित विभिन्न मोहल्लों में आवारा जानवरों का विचरण देखा जा सकता है। बुधवार को मोहल्ला गोविंदनगर चौकी निवासी जमील खां (80) ड्राइवर सुबह सात-आठ बजे के दौरान घर से कुछ दूरी पर निकले ही थे, तभी एक सांड़ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। इससे उनके सिर व हाथ में चोट आई थीं। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना तत्काल उनके पुत्रों को दी। जिस पर उनका पुत्र जहीर खां मौके पर पहुंचा। उन्हें उल्टी की तकलीफ बढ़ने पर स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। शाम करीब चार बजे परिजनों ने आशंका होने पर उन्हें हिलाया तो वह जागे नहीं आए। इस पर चिकित्सक को बुलाया गया। उन्होंने भर्ती मरीज की जांच की। इसके उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से शहरवासियों में भय व्याप्त हो गया है। लोगों ने सांड़ को देखते ही रास्ता बदलना शुरू कर दिया है।
------
इस हादसे से सबक लेकर नगर पालिका आवारा जानवरों को शहर से हटाने की कार्रवाई में तेजी लाए, जिससे लोग बेखौफ होकर पैदल आवाजाही कर सकें। जिस सांड़ ने वृद्ध पर हमला किया था, वह अभी भी मोहल्ले में स्वच्छंद घूम रहा है। इसे देखकर लोग डर जाते हैं।
विज्ञापन
- जहीर अली रानू, सभासद, रावतयाना
-------
सांड़ का विचरण खतरनाक साबित हो रहा है। सांड़ कब हमलावर हो जाए, ये पता नहीं चलता। इस वजह से अक्सर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आवारा जानवरों के विचरण पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।
- जहीर खां, मृतक का पुत्र
--------
आवारा जानवरों को लगातार पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। कुछ ग्रामीण जानवरों को शहर में छोड़कर भाग जा रहे हैं, इससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। सभी को जागरूक होने की जरूरत है।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद