फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जेसीबी सीज करने की जगह ले लिया जुर्माना

जेसीबी सीज करने की जगह ले लिया जुर्माना

Fri, 31 May 2019 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी सीज करने की जगह ले लिया जुर्माना
जेसीबी सीज करने की जगह ले लिया जुर्माना
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत अवैध गतिविधियों में पकड़े जा रहे वाहनों को सीज करने की जगह जुर्माना लेकर छोड़ दिया जा रहा है। इससे अवैध कार्यों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीते दिनों ग्राम बीघामहावत के पास पकड़ी गई जेसीबी है।
इन दिनों ग्रामीण क्षेेत्रों में ईंट-भट्ठा लगाए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को लकड़ी की आवश्यकता होती है। इसलिए लकड़ी कारोबारी सक्रिय हैं। लकड़ी कारोबारियों ने ललितपुर वन रेंज को मुफीद मानते हुए अपनी नजरें गढ़ा ली हैं। गत दिवस ग्राम महरौनीखुर्द के पास अवैध लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की गई। इसमें शीशम और नीम की लकड़ी लदी हुई थी। लकड़ी कारोबारियों की सक्रियता से आम, नीम, महुआ, खैर आदि प्रजाति के पेड़ों को खतरा उत्पन्न हो गया है। अब इस मामले में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने छुड़वाने के लिए लोग सक्रिय हो गए हैं, उन्होंने विभागीय कर्मियों से संपर्क साधना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि विभागीय अफसर भी जुर्माना लेने के लिए तैयार हो गए हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब विभागीय कर्मी जुर्माना लेकर पकड़े गए वाहनों को आसानी से छोड़ रहे हैं। बीते दिनों ग्राम वीघामहावत के पास एक निजी कंपनी केबल डाल रही थी। इसके ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते हुए सड़क किनारे लगे पौधों के ट्रीगार्ड क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस पर रेंज के वन दरोगा ने जेसीबी को मौके से पकड़कर कार्यालय ले लाए थे, जबकि मौके पर लगी एलएनटी को वहीं छोड़ दिया था। इसके बाद जेसीबी को भी मामूली जुर्माना लेकर छोड़ दिया है। इसी तरह मुचकुंद गुफा में अवैध निर्माण एवं राख पंचमपुर में तोड़े जा रहे क्रेशर के पत्थर पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राजस्व बढ़ाकर थपथपाते पीठ
वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जुर्माना लेकर विभागीय राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा कर लेते हैं। इस तरह वह उच्च अधिकारियों से अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करने लगे तो कोई वन क्षेत्र में झांकेगा नहीं, लेकिन अधिकारी ऐसा करने से अक्सर बचते हैं। जिससे अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद होते हैं।

-------
ग्राम बीघामहावत से जो जेसीबी पकड़ी गई थी, उसे जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है। अब वह जेसीबी से केबल का काम कर सकता है। इसमें वन विभाग को कोई आपत्ति नहीं है। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर- ट्राली में विभागीय कार्रवाई की गई है। यदि जुर्माना देने के लिए संबंधित पक्ष तैयार होता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, ललितपुर वन रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed