{"_id":"5cf03f1ebdec2207087150e7","slug":"155924871712-lalitpur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गुुढ़ा बुुजुर्ग में एक व्यक्ति ने घर में कमरे में म्यांरी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग निवासी मुरली पाल (45) पुत्र चउदे ने बुधवार की दोपहर में अपने ही कमरे में अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने के दौरान उसकी पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में इंदौर जा रहे थे कि यह घटना घटित हो गई। वहीं, मृृतक के भाई किशन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर एक हजार रुपये मांगने और नहीं देने पर उसके भाई को गांव में मारपीट करने व उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि जांच कराई जा रही है, यदि कोई दोषी होगा तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।