{"_id":"5cf03f0ebdec22070518e077","slug":"155924870117-lalitpur-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
दहेज हत्या में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैनवार में दहेज की खातिर बहू को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने थाना मड़ावरा के गढ़ौली निवासी चार ससुरालियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिलाटा निवासी प्रीतम पुत्र पुनू ने कोर्ट को बताया कि नौ फरवरी को उसकी पुत्री चंद्रा को उसके ससुराल के मकान ग्राम मैनवार में मड़ावरा के ग्राम गढ़ौली निवासी कुंजन व अन्य तीन लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की और न देने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए हत्या कर दी। पुलिस में उसने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।