फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अमान्य विद्यालयों के संचालक पर होगी एफआईआर

अमान्य विद्यालयों के संचालक पर होगी एफआईआर

Wed, 28 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमान्य विद्यालयों के संचालक पर होगी एफआईआर
अमान्य विद्यालय के संचालक पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अमान्य विद्यालयों पर विभागीय शिकंजा कसते हुए एक अमान्य विद्यालय के संचालक के खिलाफ थानाध्यक्ष जखौरा को तहरीर दे दी है। इससे अन्य स्कूल संचालक सतर्क हो गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने अमान्य विद्यालयों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच समितियां गठित की हैं। इस क्रम में पूनम मलिक प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर ने ग्राम किसलवास का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वीरांगना अवन्ती बाई चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल पाया गया। इसमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। शिशुपाल सिंह राजपूत विद्यालय प्रबन्धक समिति की अध्यक्ष गेंदारानी के पति हैं जो मान्यता के दस्तावेज मांगे जाने पर दिखा नहीं सके। 13 अक्तूबर को राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ग्राम किसलवांस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम किसलवास में ग्रामवासी कमल सिंह, कल्यान सिंह राजपूत, विष्णु सिंह, जगभान सिंह, रतनसिंह एवं देवसिंह ने बताया कि यहां श्री महावीर विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित था जो विगत 15 दिवसों से बंद है। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके उपरांत तहसील तालबेहट के ब्लॉक जखौरा में चल रहे अमान्य विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नामित जांच समिति में शामिल अंजना वर्मा प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल तेरईफाटक, रत्ना पल्लवी सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कालेज तालबेहट एवं रामब्रजराम प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज माताटीला ने 01 नवंबर को ब्लॉक जखौरा में औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें वीरांगना अवंतीबाई स्कूल किसलवास (कक्षा 1 से 12 तक) अमान्य विद्यालय चलता हुआ पाया गया। जांच समिति ने बताया कि वीरांगना अवंती बाई स्कूल किसलवांस को बंद करने के निर्देश देने पर बहुत लोगों द्वारा उन्हें घेर लिया। जनपद में संचालित अमान्य विद्यालयों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए उक्त विद्यालय के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed