फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: तमंचे सहित एक को पकड़ा- दो मुकदमे

क्राइम: तमंचे सहित एक को पकड़ा- दो मुकदमे

Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: तमंचे सहित एक को पकड़ा- दो मुकदमे
तमंचे सहित एक को पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। नेहरू नगर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला ने बताया कि बुधवार को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुहल्ले में दो लड़के खड़े हुए हैं, उनके पास नाजायज तमंचा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर छापेमारी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस पर दोनो आरोपी मौके भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नेहरू नगर मुहल्ला निवासी नाबालिग प्रिंस यादव पुत्र मगन यादव को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस को 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में नाबालिग आरोपी प्रिंस ने बताया कि यह तमंचा उसे जुगपुरा मुहल्ला निवासी बृजेंद्र यादव ने रखने के लिए दिया था और बोला कि मूर्तियों को देखकर आते हैं। पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार करते हुए दोनो आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं भागे हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


महिला व परिजनों पर किया घातक हथियारों से हमला
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर परिजनों को घातक हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धौर्रा गांव निवासी अशोक पुत्र मुन्नालाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे उसकी बहू आशा पत्नी देवेंद्र रास्ते में जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र भगवान सिंह ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता महिला ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी धर्मेंद्र ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसी दौरान गांव निवासी अवतार सिंह पुत्र भगवान सिंह, बीना थानाक्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी नवल यादव पुत्र गनपत यादव, गोलू यादव पुत्र गनपत यादव, धौर्रा निवासी सरदार, राकेश पुत्र भगवान सिंह अपने सात-आठ अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से लैस होकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। वहीं आरोपियों ने पीड़ित परिवार के सोहन के हाथ में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, इससे उसे काफी चोट आई है। इसके साथ ही परिजन पप्पू, फूला, आशा और देवेंद्र को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed