{"_id":"5acbcf414f1c1bec618b66c1","slug":"151523306305-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी समतलीकरण दिखाकर भुगतान कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी समतलीकरण दिखाकर भुगतान कराने का आरोप
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी समतलीकरण दिखाकर भुगतान कराया
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत ग्राम गुगरवारा निवासी हल्काई पुत्र सिव्वे ने जमीन का फर्जी समतलीकरण दिखाकर रुपये निकालने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि पीड़ित की पत्नी के नाम के नाम कृषि के लिए एक पट्टा हुआ था। जिसे लेखपाल ने नाप कर कब्जा दिलाया था। जमीन समतल न होने के कारण खेती नहीं हो पा रही थी। जिस पर प्रधान और पंचायत मित्र से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कारण पूछने पर बताया कि तुम्हारे खेत का समतलीकरण पूर्व में हो चुका है। इसकी जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत के एक जनप्रतिनिधि व एक संविदा कर्मी ने फर्जी तरीके से समतलीकरण दिखाकर मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान करा लिया है। इसका उलाहना देने पर संविदा कर्मी ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा परिजन सहित आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होगा।