{"_id":"82ec0e9d60aad445b3a265936cedc9b3","slug":"15-hjar-hdpay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पटौरा निवासी मानसिंह पुत्र अर्जुन लोधी का कहना है कि बीती 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर महेंद्र सिंह नामक युवक ने फोन करके बताया कि वह एयरटेल कंपनी से बोल रहा है तथा कंपनी की ओर से उसे तीन लाख 85 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है, इस राशि को पाने के लिए 4500 रुपये बताए गए खाते में जमा करने होंगे। इसके बाद उससे अलग- अलग तिथियों में 3500 तथा 2100 रुपये जमा करा लिए, इसके बाद भी उसके खाते में इनाम की रकम नहीं भेजी गई। मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने पर और रुपये जमा करने को कहा जा रहा है। रुपये वापस मांगने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दी जा रहीं हैं। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।