फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धोखाधड़ी से जमीन हड़पने और लूट का मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी से जमीन हड़पने और लूट का मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2019 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से जमीन हड़पने और लूट का मुकदमा दर्ज
जमीन हड़पने और लूूट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम चकमहरौनी में हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने और सोने की नाक के लौंग लूटने के मामले में पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम चकमहरौनी निवासी रामप्यारी बरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके जेठ ललनजू, जेठानी साबो, उनके पुत्र महेश व बहू देवंती ने मिलकर पूर्व में धोखाधड़ी से जमीन हड़प ली। छह अप्रैल को जब वह झाड़ू लगा रही थी तो उन लोगों ने कचरा फेंक दिया और गालियां देने लगे। जब मना किया तो मारपीट करने लगे और उसकी नाक की सोने की लौंग लूट ली। इसके बाद उसे लाठियों से मारा तो वह लहूलुहान हो गई। पुलिस को जानकारी देने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने उक्त मामले में जेठ, जेठानी, पुत्र व बहू के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने और सोने की लौंग लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed