{"_id":"5ba7ef8b867a557f0e719775","slug":"141537732491-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पांच वर्षीय मासूम को पत्थर मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पांच वर्षीय मासूम को पत्थर मारकर किया घायल
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्षीय मासूम को पत्थर मारकर किया घायल
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत आजादपुरा मुहल्ले निवासी बच्चे को शौच क्रिया के दौरान पत्थर मारकर घायल करने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आजादपुरा मुहल्ला निवासी पानकुंवर अहिरवार पुत्र राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच सितंबर की दोपहर उसका पांच वर्षीय पुत्र अंकुश शौच कर रहा था। इसी दौरान मुहल्ला निवासी आकाश व इंद्रपाल ने बच्चे के ऊपर पत्थर फेंक दिया। जिससे मासूम का हाथ बुरी तरह घायल हो गया। कुछ दिनों तक आरोपी उसे इलाज कराने का भरोसा दिलाते रहे। लेकिन मासूम की गंभीर हालत को देख जब पीड़िता ने आरोपियों से ऑपरेशन करने की बात कही तो आरोपी जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।