फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कैदी की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

कैदी की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कैदी की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
कैदी की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
विज्ञापन

ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह ने केंद्रीय कारागार में कैदी की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच अपर उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है, जो प्रकरण की गहन जांच करेंगे। अधीक्षक ने सूचित किया है कि शमशाद (36) पुत्र सुल्तान 21 अगस्त से जिला कारागार, ललितपुर में निरुद्ध था। शमशाद लगभग पांच दिनों से सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित था। उसे चार सितंबर को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ सितंबर को बंदी की पेथोलाजी रिपोर्ट प्लेटलेट्स काउंट और ब्लड शुगर रिपोर्ट प्राप्त हुई। वरिष्ठ फिजिशियन व जेल डाक्टर द्वारा रिपोर्ट परीक्षण उपरांत बंदी को जिला चिकित्सालय ललितपुर में रेफर किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत उसके बेहतर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती होने के पूर्व ही पुलिस स्कार्ट द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि समय 06:50 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में बंदी की मृत्यु हो गई। अधीक्षक जिला कारागार, ललितपुर द्वारा प्रेषित रेडियोग्राम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के दृष्टिगत निष्पक्ष जांच कराने के लिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच का जिम्मा अपर उप जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को सौंपा गया है, जो कि घटना के प्रत्येक बिन्दु की गहन जांच करते हुए अभिलेखों व साक्ष्यों के आधार पर जांच सम्यक रूप से पूर्ण करेंगे। उन्होंने अपनी आख्या एक माह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed