{"_id":"5b50ff2e4f1c1b47748b5e9d","slug":"141532034862-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी
Updated Fri, 20 Jul 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी
ललितपुर। सपा नगर अध्यक्ष व उर्स कमेटी के सदर के जेल जाने के प्रकरण में पीड़ित वादी अनवर अली की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता इकबाल बेग ने कुछ लोगों पर कचहरी परिसर में उनके चैंबर में घुसकर उनके साथ गालीगलौज करने व उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि वह सरकार (अनवरअली) बनाम लियाकत अली आदि के परिवाद में परिवादी अनवर अली की ओर से अधिवक्ता हैं। वह 19 जुलाई को करीब 3.40 बजे दिन में अपने चैंबर सी ब्लॉक के 18 नंबर कक्ष में अपने साथियों के साथ बैठे थे कि अचानक चार-पांच अन्य लोग आए और उन्हें व उनके साथियों को गालियां देने लगे, साथ ही बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को अजीज कुरैशी व बाबू बदरुद्दीन कुरैशी को उक्त मुकदमे में न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है। जिससे क्षुब्ध होकर यह हरकत की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा किए जाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।