फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दुर्घटना: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर

दुर्घटना: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर

Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर
बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर
विज्ञापन

महरौनी। बृहस्पतिवार की रात को दरौना गांव निवासी तुलसी पुत्र उदेता कुशवाहा व आशाराम पुत्र रतिराम कुशवाहा महरौनी से मजदूरी करके बाइक से गांव जा रहे थे। इस बीच मड़ावरा रोड पर कुआंघोषी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय तुलसी की रास्ते में मौत हो गई। जबकि आशाराम की अभी भी हालत नाजुक बनी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार तुलसी व आशाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की रात को दोनों महरौनी से मजदूरी करके बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। इस बीच कुआंघोषी गांव के पास गोल्डन सनराइज स्कूल के पास रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना में तुलसी व आशाराम को गंभीर चोटें आई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में (सीएचसी) महरौनी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


साथ ही कोतवाली महरौनी पुलिस को जानकारी दी गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। महरौनी से ललितपुर ले जाते समय तुलसी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आशाराम का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। मृतक तुलसी के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की आर्थिक स्थित काफी दयनीय है। मृतक के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। मां व पत्नी व छोटे छोटे दो बच्चो का सहारा था। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed