फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गैंगस्टर में चार को पांच-पांच वर्ष की सजा

गैंगस्टर में चार को पांच-पांच वर्ष की सजा

Tue, 28 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में चार को पांच-पांच वर्ष की सजा
गैंगस्टर में चार को पांच-पांच वर्ष की सजा
विज्ञापन

ललितपुर। गैंगस्टर के अपराध में चार अभियुक्तों को दोषी पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार शुक्ला की अदालत ने पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगा। अर्थदंड अदा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
सहायक शासकीय अधिवक्ता लखनलाल यादव ने जानकारी दी कि नौ वर्ष पूर्व थाना महरौनी प्रभारी निरीक्षक सुरेश बाबू ने कोतवाली को तहरीर देते हुए बताया था कि 12 जून 2008 को वह हमराही कांस्टेबल हरीशंकर, सर्वेश कुमार के साथ एक वांछित अपराधी की तलाश में शांति व्यवस्था, जुर्म रोकथाम के लिए गस्त पर थे। भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि थाना बार अंतर्गत ग्राम सन्सुवा निवासी अभियुक्त हल्के भैया, ग्राम गैंदोरा निवासी वीरपाल, थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम कलौथरा निवासी जय हिंद व थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी बृजेश सिंह का एक संगठित गिरोह है। उक्त गिरोह आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए जनता में भय व आतंक व्याप्त कर धनोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में उक्त गिरोह के सदस्य जिला कारागार में कई गंभीर अपराधों में निरुद्घ चल रहे हैं और जो लोग उनसे जेल में मिलने जाते हैं, उनसे मुकदमा लड़ने के लिए रुपयों का इंतजाम करने का गुप्त रूप से संदेश भिजवाते हैं। रुपयों की व्यवस्था न करने पर परिवारीजन को बर्बाद करने और कलंकित करने की धमकी देते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। प्रभारी थाना निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने उक्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किए थे, तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। सोमवार को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गई दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश ने निर्णय सुनाते हुए सभी अपराधियों को दोषी पाते हुए पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed