{"_id":"5a11dd4b4f1c1b72548be312","slug":"141511120203-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर सिंचाई विभाग में हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुगतान को लेकर सिंचाई विभाग में हुआ विवाद
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान को लेकर सिंचाई विभाग में हुआ विवाद
ललितपुर। विगत 17 नवंबर को सिंचाई विभाग राजघाट निर्माण खंड कार्यालय में अधिकारी व ठेकेदार के बीच बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है, लेकिन पुलिस ने अभी केवल एक पक्ष पर कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता व स्टाफ कर्मियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
सिविल लाइन निवासी सचित अग्रवाल पुत्र ओमकार नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह विगत 17 नवंबर को सुबह करीब पौने 12 बजे वह सिंचाई विभाग कार्यालय में था। इसी दौरान अधिशासी अभियंता अतुल कुमार गुप्ता, कर्मचारी बृजेश यादव व कार्यालय स्टाफ के अन्य कर्मीयों से उसकी बहस हो गया और विपक्षी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी साथी जीतेंद्र जैन ने किसी तरह बजाव किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। वहीं राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि विपक्षी विगत कुछ दिनों से पिछले भुगतान कराने का दबाव बना रहा था, जिसके चले उसने मारने की धमकी भी दी थी। अधिशासी अभियंता का कहना है कि उन्होंने इसी सूचना पुलिस में लिखित दी थी, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के दौरान वह आया और भुगतान की बात करने लगा, जब अधिशासी अभियंता ने कहा कि भुगतान सम्बंधि बिल व साक्ष्य उपलब्ध कराए तो भुगतान हो जाएगी। यह बात विपक्षी को सही लगी और गाली-गलौज करने लगा, मारपीट की बात को गलत ठहराया है।