फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छह किलो दो सौ ग्राम गांजा समेत एक गिरफ्तार

छह किलो दो सौ ग्राम गांजा समेत एक गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
छह किलो दो सौ ग्राम गांजा समेत एक गिरफ्तार
छह किलोग्राम गांजा समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू नगर चौकी पुलिस ने छह किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है और अन्य जनपदों से गांजा की तस्करी करता था। बीते रोज नेहरूनगर चौकी प्रभारी एसआई संदीप सिंह सिपाहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे कि तभी उन्हें सिद्धन के पास अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति के होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर दबिश दी। संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी के साथ पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम जिला लखीमपुर खीरी के थाना फुलबहाड़ अंतर्गत ग्राम तदारपुर, हाल नेहरूनगर निवासी प्रदीप जायसवाल पुत्र रामकुमार बताया। उसकी तलाशी लेेने पर उसके पास से बोरी में 6.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उसने बताया कि अन्य जनपदों से गांजा मंगाकर अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed