फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ्राइम: लोन का झांसा देकर हड़पे साढ़े तीन लाख

्राइम: लोन का झांसा देकर हड़पे साढ़े तीन लाख

Mon, 24 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
्राइम: लोन का झांसा देकर हड़पे साढ़े तीन लाख
लोन का झांसा देकर हड़पे साढ़े तीन लाख
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत आजादपुरा मुहल्ला निवासी को व्यापार के लिए लोन देने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आजादपुरा मुहल्ला निवासी अर्पित जैन पुत्र सतीश चंद्र ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया 27 जून को एक फाइनेंस कंपनी की ओर से अज्ञात नंबर से नेहा नाम की लड़की ने फोन कर उसके व्यापार की जानकारी की और इनकम टैक्स रिर्टन दाखिल करने की बात कहते हुए 25 लाख रुपये का लोन देने का झांसा दिया। लड़की की बातों में आकर पीड़ित ने छह किस्तों में मंजीत सिंह के स्टेट बैंक दिल्ली में खुले खाते में तीन लाख 44 हजार 716 रुपये जमा कर दिए। लोन न मिलता देख जब उसने रुपये वापिस मांगे तो आरोपी उसे गुमराह करने लगे। एक दिन आरोपियों ने उसे पैसे हड़प लेने की बात कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस से न्याय न मिलता देख पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed