फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: पाली महत्वपूर्ण समाचार

क्राइम: पाली महत्वपूर्ण समाचार

Fri, 20 Jul 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: पाली महत्वपूर्ण समाचार

विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी कार खाई में गिरी
पाली। शिक्षा विभाग से लेकर परिवहन विभाग तक ने स्कूलों में बच्चों को लेकर जाने वाले वाहनों को लेकर बड़े-बड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को 16 छात्रों को भेड़ , बकरियों की तरह भरकर ले जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। किस्मत अच्छी थी कि इसमें सवार बच्चे सकुशल बच गए। बताया तो यह भी जा रहा है कि कार घरेलू सिलेंडर की गैस से फर्राटा भर रही थी ।

जानकारी अनुसार ग्राम निवाई में एक निजी स्कूल में आसपास के गांव के दर्जनों बच्चे पढ़ने जाते हैं । इनके आने-जाने का जिम्मा किराए पर लगी एक कार के जिम्मे है। बृहस्पतिवार को कार मासूम बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी । रास्ते में सुरउवा पुल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में बैठे बच्चों में कोहराम मच गया । आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब यह हादसा देखा तो उनकी रूह कांप गई, तुरंत बच्चों की मदद कर सकुशल उन्हें बाहर निकाला । हादसा बड़ा भयानक होने के बाद भी इसमें बच्चे सही सलामत रहे , तीन बच्चों को जरूर हल्की चोटें आईं है । इतना बड़ा हादसा होने के बाद बच्चों का सही सलामत होना ,लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं । इस घटना की खबर के बाद अभिभावक चिंतित हो गए हैं, उन्होंने मांग की है कि स्कूली समय में ऐसे वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए , जिससे ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति से बचा जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed