फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आधार कार्ड फीडिंग में पिछड़े शहर के 16 कोटेदार

आधार कार्ड फीडिंग में पिछड़े शहर के 16 कोटेदार

Sat, 17 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड फीडिंग में पिछड़े शहर के 16 कोटेदार
आधार कार्ड फीडिंग में पिछड़े शहर के 16 कोटेदार
विज्ञापन

ललितपुर। राशन कार्डों को आधार से लिंक कराने के मामले में शहर के सोलह कोटेदार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आधार कार्ड फीडिंग में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। इससे 31 मार्च तक शत प्रतिशत आधार फीड नहीं कराए गए हैं। उन्होंने दो दिन के अंदर आधार कार्ड का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शहर क्षेत्र में उचित दर की 48 दुकानें संचालित हो रही हैं। इन पर कार्ड के मुखिया का आधार लिंक कर दिया गया है, लेकिन कार्ड में शामिल सदस्यों के आधार लिंक नहीं कराए जा रहे हैं तो कई ऐसे हैं जिनके मुखिया के आधार कार्ड भी लिंक नहीं हो सके हैं। शहरी क्षेत्र में इस प्रकार के करीब सोलह कोटेदार हैं। तमाम दुकानों से जुड़े कार्डधारकों के आधार लिंक का प्रतिशत साठ से कम बना हुआ है जबकि शासन शत प्रतिशत कार्डों का आधार से लिंक करने पर जोर दे रहा है, जिन कोटेदारों के यहां आधार का प्रतिशत साठ से कम है, उनमें अकील अहमद, इदरीश शाह, इरफान अहमद, कोमल चंद राकेश कुमार, जाविर अली, देवीदयाल, महेंद्र जैन, महेश पंथ, रेखा देवी, राजेश निरंजन, लक्ष्मन प्रसाद, विजय वर्मा, शेर सिंह, महेश यादव, हामिद कोटेदार के नाम शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने दो दिवस के अंदर कोटेदारों से आधार का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे उनकी फीडिंग कराई जा सके। यह भी कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्डो को आधार से लिंक नहीं कराया जाता है तो ऐसे कार्डो का पुन: सत्यापन कराने पर विचार किया जाएगा। डीएसओ के सख्त रुख से कोटेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed