फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप

जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप

Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप
जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरानगर निवासी ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान बना लिया है। जबकि, यह जमीन प्राथमिक विद्यालय की भूमि, कारसदेव मंदिर प्रांगण, कन्या भोज स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि है। ग्राम वासियों ने बताया कि उक्त दबंग लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना कर बाउंड्री कर ली और भैंस बांधे हैं, ट्रैक्टर आदि मैटेरियल को इसी जमीन पर रखे हुए हैं। ग्रामवासियों ने जमीन से कब्जा हटवाने व कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर रामप्रसाद, रतीराम, सुकसिंह, कुुंवर राज, कृपाल, विजय, अजय सिंह, देशराज, रामचरन के हस्ताक्षर हैं।

आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष ने दिया स्वच्छता का संदेश
ललितपुर। देश भर में चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत समस्त ग्रामों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत ग्राम वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष श्याम विहारी कौशिक व महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक के नेतृत्व में तहसील तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत जखौरा विकास खंड के ग्राम पटौरा कला में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सफाई कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रेखा रानी, गुड्डी, अशोक बाई, राखी, मंजू, सुनील कुमार, सीताराम, हरलाल, रामबाबू, अजय, मोतीलाल, नंदूलाल सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा है।
विज्ञापन


मारपीट कर जान से मारने की धमकी
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी गनेश सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसमें बताया कि उक्त जमीन पर रातों रात निर्माण कर मकान बना रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित के मना करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज कर मारपीट करने की धमकी दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जमीन से कब्जा हटवाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed