फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक महीने से लापता युवक का शव फांसी पर लटका मिला

एक महीने से लापता युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Mon, 29 Apr 2019 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एक महीने से लापता युवक का शव फांसी पर लटका मिला
लापता युवक का शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन

ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम हनुमतगढ़ निवासी मजदूर काशीराम का शव थाने के पीछे करीब चार सौ मीटर दूर जंगलों में पहाड़ी पर एक पेड़ से लटकता मिला। युवक एक माह से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना गिरार के ग्राम हनुमतगढ़ निवासी काशीराम (26) पुत्र जूजू अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता था। वह पिछले माह की 12 तारीख को अपने घर आया था, जहां दो दिन रुकने के बाद 14 तारीख को ससुराल छतरपुर के पास ग्राम बम्हौरी चला गया। वह ससुराल में करीब 15 दिन रुकने के बाद वहां से चला आया, लेकिन वह अपने घर नहीं लौटा। जब उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह उसका शव गिरार थाने के पीछे करीब चार सौ मीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। थाने के पीछे से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को पेड़ पर शव लटकता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने लापता युवक का शव होने की आशंका में इसकी जानकारी उसके पिता को दी, जहां पिता ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जूजू अहिरवार ने बताया कि उसका पुत्र काशीराम एक माह से गायब था, रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसे फांसी पर उसके लटके होने की जानकारी दी। जहां जाकर देखा तो वह उसका ही पुत्र था। इस संबंध में थाना प्रभारी गंगासागर ने बताया कि मृतक ससुराल गया था, वहां से कब लौटा इसकी जानकारी नहीं है। शव दस से बारह दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed