फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में मिला महिला का शव

Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में मिला महिला का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला महिला का शव
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट चौकी क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी महिला का शव गांव के ही एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों ने जहां बीमारी से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, मायका पक्ष ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

जखौरा थानाक्षेत्र के जमौरामाफी गांव निवासी महिला भारती पुत्री देवी सिंह की शादी लगभग दस साल पहले चमरौआ गांव निवासी देवेंद्र राजपूत के साथ हुई थी। लगभग चार साल पहले दिल की बीमारी होने के कारण उसका उपचार चल रहा था। देश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में उपचार के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा था। मृतका के भारती के ससुर ने बताया कि सोमवार की रात सभी परिजन खाना खाकर सोने के लिए चली गई, इसी दौरान भारती भी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। मंगलवार की सुबह भारती के बाहर न निकलने पर परिजन कमरे में जा पहुंचे, जहां भारती के मौजूद न मिलने पर खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजबीन के न मिलने पर भी ससुर ने पिता को फोन कर जानकारी दी। इस पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान ससुरालीजनों को जानकारी हुई की घर से कुछ कागजात भी गायब हैं। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे, इसी दौरान भारती के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित सिन्ना पाल के कुएं में कुछ कागजात उतराते देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कांटा डालकर देखा तो भारती की साड़ी का पल्लू फंस गया। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मायके पक्ष से भारती के चाचा कन्हई पुत्र फूल सिंह ने बताया कि जब शव को कुएं से बाहर निकाला तो आंख से खून निकल रहा था। इसके साथ ही माथे पर काला धब्बा और गर्दन पर चोट के निशान थे। इससे मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई करने की बात कही है। मृतका का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed