{"_id":"5c70621bbdec222bf452986d","slug":"111550869019-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपीएफ ने ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, बीस पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपीएफ ने ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, बीस पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, बीस पकड़े
ललितपुर। आरपीएफ ने शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा के लिए संदिग्ध यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में आरपीएफ ने अप रूट की ट्रेनों के महिला व विकलांग कोच से 20 यात्रियों को पकड़कर चालान किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह आरपीएफ के थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर वीके मिश्रा की टीम ने अप रूट की ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली अप रुट की साबरमती एक्सप्रेस, इटारसी-झांसी पैसेंजर ट्रेन, समता एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग कोच, महिला कोच में बैठे यात्रियों व चैन पुलिंग करने के मामले में बीस यात्रियों को पकड़कर चालान किया गया और इसके बाद आरपीएफ टीम द्वारा सभी यात्रियों को झांसी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बताया गया कि रेलवे द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह चेकिंग अभियान पूरे झांसी मंडल में चलाया जा रहा है और संदिग्ध यात्री मिलते ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी नियमित रुप से यह चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।