फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -गांवों में फैला डायरिया, फिर भी शहर को छोड़ा अपने हॉल

-गांवों में फैला डायरिया, फिर भी शहर को छोड़ा अपने हॉल

Sat, 18 Aug 2018 03:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
-गांवों में फैला डायरिया, फिर भी शहर को छोड़ा अपने हॉल
कठवर में डायरिया से एक और मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के तुर्का गांव के मजरा कठवर में डायरिया के प्रकोप से शुक्रवार को झांसी में भर्ती एक और युवक जयप्रकाश पुत्र राधेश्याम पुरोहित की मौत हो गई है। एक ही परिवार में दूसरे मौत से गांव में डायरिया के प्रति लोगों में भय उत्पन्न होने लगा है। एक दिन पहले ही इसी परिवार में एक साढ़े छह वर्षीय मासूम की मौत हो चुकी है, जबकि एक महिला अभी डायरिया से बीमार होने के कारण उनका इलाज चल रहा है। वहीं गांव में अभी और भी कई लोग इस बीमारी की चपेट में हैं, जिनका इलाज स्वास्थ्य टीमों द्वारा किया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश को कुछ दिनों से उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बाद में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। गत रोज इसी परिवार में जयप्रकाश के भाई शशिप्रकाश के साढ़े छह वर्षीय पुत्र की मौत भी डायरिया के कारण हो गई थी। इसी परिवार में जयप्रकाश की भाभी हरिलता (41) पत्नी रघुवीर प्रसाद भी डायरिया से ग्रसित चल रही हैं। गांव के ही रतिराम पुत्र प्यारेलाल पटेरिया उम्र 72 वर्ष , ललि देवी पत्नी सुरेश कुमार, रामस्वरुप पुत्र रज्जु लाल उम्र 80 वर्ष, काजल पुत्री रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष, गुंजन पत्नी स्वामी प्रसाद उम्र 65 वर्ष, गीता पत्नी मुन्नालाल पटेरिया उम्र 30 वर्ष डायरिया की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार व कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल ललितपुर में चल रहा है। गांव में करीब 12 बच्चे व महिलाएं एवं पुरुष संक्रामक बीमारी डायरिया के प्रकोप से पीड़ित हैं। वहीं दूसरी ओर तालबेहट के अंतर्गत ग्राम चुनगी में भी करीब आधा दर्जन से अधिक लोग डायरिया जैसी बीमारी से ग्रसित पाए जाने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा उन्हें दवाएं वितरित कराई गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम कठवर में डायरिया की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। गांव में गंदगी व पेयजल और बीमारी आदि से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। गांव में पुराने हैंडपंप में बेस नहीं बना था और इसके आसपास गड्ढे में गंदगी व्याप्त थी, इसके चलते हैंडपंप बंद करा दिया है और गांव में दो नए बोर करा दिए हैं। फिलहाल यहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमों के शिविर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आजाद भगत सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट।

गांव में डायरिया की बीमारी से ग्रसित लोगों का इलाज बारी-बारी से तीन टीमों द्वारा कराया जा रहा है। गांव के ही एक युवक की मौत की खबर झांसी में होने की जानकारी मिली है। मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और प्रत्येक मरीज के बारे में उसकी बीमारी की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।
राजेश भारती, संक्रामक रोग अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed