फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

Tue, 07 Aug 2018 04:32 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
ललितपुर। शहर के श्रीतुवन मंदिर परिसर में सफाई कर्मचारी का काम करने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को देकर मंदिर के एक महंत पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह कई सालों से मंदिर परिसर की सफाई करने का काम करती आ रही है। 01 जून 2013 से 01 जून 2018 तक की मजदूरी का करीब 90 हजार रुपए बकाया है। आरोप है कि विगत 30 जुलाई की सुबह करीब 08 बजे जब वह मंदिर के एक महंत के पास अपनी मजदूरी के रुपए मांगने गई तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने विपक्षी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मजदूरी के रुपए दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed