{"_id":"5b2024054f1c1b6a4d8b630a","slug":"111528833029-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: धोखाधड़ी कर बेची फ्री-होल्ड जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: धोखाधड़ी कर बेची फ्री-होल्ड जमीन
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर बेची फ्री-होल्ड जमीन
ललितपुर। शहर कोतवाल अंतर्गत आजादपुरा स्थित नजूल की फ्री-होल्ड भूमि बेचने के मामले में पुलिस ने खरीदार और बेचने वाले दोनों पक्षों के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजस्व निरीक्षक रामनिवास पुत्र धर्मराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1997 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने आजादपुरा स्थित आराजी संख्या 1893 की नजूल जमीन के 111.29 वर्गमीटर का फ्री-होल्ड गुलाबचंद्र जैन पुत्र मौजीलाल जैन के पक्ष में किया गया था। गुलाबचंद्र जैन की मृत्यु के बाद यह जमीन मृतक की पत्नी सुशीला जैन और पुत्र विकास जैन के नाम दर्ज हो गई। इसके बाद दोनो आरोपियों ने अपने बैनामा की भूमि के साथ सरकारी नजूल भूमि 171.61 वर्गमीटर जमीन सिविल लाइन निवासी काशीबेन पटेल पत्नी बेचरबाई पटेल के पक्ष में 2017 को बेच दी। इसके बाद काशीबेन पटेल ने इस जमीन को आजादपुरा निवासी राजीव कुमार और अनिल कुमार सुड़ेले को बेच दी। लेखपालों ने जांच में पाया कि खरीदार और बेचने वाले पक्ष के पांचों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 171.61 वर्गमीटर सरकारी जमीन का विक्रय कर दिया। डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ राजस्व संहिता और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।