{"_id":"59dbd9584f1c1b7a548b6833","slug":"111507580248-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चला अवैध खनन पर प्रशासन का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर चला अवैध खनन पर प्रशासन का डंडा
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध खनन करते पांच वाहन पकड़े
ललितपुर। अवैध खनन के खिलाफ बीते एक माह से थमा हुआ प्रशासन का अभियान दोबारा शुरू हो गया है। खनिज विभाग की टीम के द्वारा अवैध खनन का परिवहन करते हुए पांच वाहनों को पकड़कर संबंधित थाने में जल्द करवा दिया है।
जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जिला खनिज अधिकारी अरविंद कुमार के अवकाश पर चले जाने पर लगभग एक माह से अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान थमा हुआ था, जो अब दोबारा से शुरु हो गया है। बीते रोज खनिज अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन ट्रक को जब्त किया है। यह दोनों ही ट्रैक्टर तालबेहट क्षेत्र में पकड़े गए हैं, दोनों में ही बालू भरी हुई थी। ट्रैक्टर पर कोई क्रमांक नहीं है और चालक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। दोनों ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तालबेहट कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, कस्बा बांसी के पास भी चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान अवैध गिट्टी से भरे दो ट्रक पकड़े। बांसी चौकी के सुपुर्द कर दिया है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के समीप एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें अवैध बालू भरी हुई थी। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन