फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कट्टा अड़ाकर युवक को लूटा व पीटा

कट्टा अड़ाकर युवक को लूटा व पीटा

Mon, 19 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
कट्टा अड़ाकर युवक को लूटा व पीटा
तमंचा अड़ाकर लूटा और पीटा
विज्ञापन

- तेरा गांव निवासी पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम तेरा में रहने वाले एक युवक ने तीन नामजद लोगों पर कट्टा अड़ाकर लूटपाट करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम तेरा निवासी प्रभुदयाल पुत्र मुलू कुशवाहा ने बताया कि विगत 18 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोटरसाइकिल से ग्राम गदयाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच गदयाना से करीब दो किलोमीटर दूर पहले रास्ते में एक युवक ने उसको रोका और गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया है, गदयाना तक छोड़ देना। वह युवक से बात कर रहा था, इसी दौरान उसके दो अन्य साथी आ गए और कट्टा अड़ाकर उसकी तलाशी लेने लगे। जेब में रखे 350 रुपए छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने घटनास्थल से ही पुलिस की सहायता लेने के लिए 100 डायल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों के बारे में जानकारी की दो हमलावर ग्राम डुलावन के और तीसरा हमलावर ग्राम टोड़ी का निकला। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में तीनों हमलावरों के नाम बताए हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed