फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे को लेकर एसपी से मिली एमएलसी

कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे को लेकर एसपी से मिली एमएलसी

Wed, 14 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे को लेकर एसपी से मिली एमएलसी
कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे को लेकर एसपी से मिली एमएलसी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी-ललितपुर-जालौन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्या रमा निरंजन व उनके प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरंजन ने कार्यकर्ताओं पर हो रहे झूठे मुकदमे व उत्पीड़न को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने प्राप्त दस मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। झांसी ललितपुर जालौन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्या रमा निरंजन व उनके प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरंजन मंगलवार को ललितपुर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में भेजे जा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव के ककिया ससुर व पूर्व पार्षद महेन्द्र यादव के चाचा के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर एमएलसी रमा निरंजन व आरपी निरंजन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाए व्यक्त की। इसके उपरांत एमएलसी रमा निरंजन व प्रतिनिधि डा. आरपी निरंजन, जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ग्राम सिलगन पहुंची। जहां पर बीते दिवस हाईवे पर पिकअप दुघर्टना में मृत हुए छह लोगों के घर पहुंची और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें आर्थिक सहायता मदद दिए जाने का भी आश्वासन दिया। उनके साथ महेन्द्र सिंह यादव, आल्हा प्रसाद निरंजन, रमेश खटीक, गिरधारी यादव, बालकृष्ण नायक नन्ना, महेन्द्र सिंह बुंदेला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed