{"_id":"5bc63e95bdec2269612abf16","slug":"101539718805-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर रुपए लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर रुपए लूटने का आरोप
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर रुपये लूटने का आरोप
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरौदा बिजलौन निवासी भीकम पुत्र फेरन लोधी ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व रुपये लूटने के आरोप को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 14 अक्टूबर को रात्रि करीब आठ बजे पीड़ित अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक प्रभावशाली व्यक्ति दुकान में घुस आया और लूटपाट करने लगा। जिस पर पीड़ित ने विपक्षी को दुकान में बंद कर दिया। इसकी शिकायत करने के लिए करीब रात्रि नौ बजे पुलिस के पास गया। इसी दौरान विपक्षी ने फोन कर परिजनों को बुलाया। जिस पर विपक्षी एकराय होकर आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। साथ ही दुकान के दरवाजे उखाड़ कर साथी को छुड़ा कर दुकान में रखे रुपए लूट कर भाग गए। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व रुपये दिलवाने की मांग की है।