{"_id":"5bbe6613867a55284770d008","slug":"101539204627-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े आरोपी पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े आरोपी पहुंचे जेल
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े आरोपी पहुंचे जेल
प्रतिबंध के बाद भी हो रहा था खनन
विस्फोटक के साथ पकड़े दो आरोपियों को भेजा जेल, एसपी ने किया खुलासा
ललितपुर। विस्फोटक पदार्थों की जिले में बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी के मामले में पुलिस मुख्य सप्लायर से दूर बनी हुई है। वहीं, अवैध विस्फोटकों के साथ प्रतिबंधित खदानों में खनन करते पकड़े दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे खदान संचालकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा पांच अक्तूबर को धौर्रा क्षेत्र की 64 खदानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी अवैध खनन किया जा रहा था और अवैध विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पुलिस खदान पर पहुंचकर छापेमारी की और विस्फोटक सामग्री व खदान पर रखे ट्रैक्टर, बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कपासी गांव निवासी राजेश यादव पुत्र खिलान व विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाले विवेक चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खदान संचालक मुहल्ला आजादपुरा निवासी अवध विहारी चौबे पुत्र भैयालाल व मुहल्ला तालाबपुरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्र कैलाश नारायण के नाम भी प्रकाश में आये है। वहीं विवेक चौरसिया ने पूछताछ में बताया कि मध्यप्रदेश के गंज बसौदा निवासी एकांत जैन उसे विस्फोटकों की सप्लाई करता है। साथ ही पुलिस गिरफ्त में आये विवेक चौरसिया का पुराना भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में छेडख़ानी, गुंडा एक्ट, विस्फोटक अधिनियम व अवैध खनन के मामले दर्ज हुए हैं। दविश के दौरान पुलिस ने खदान से 83 बारूद के सेल, 15 किलो बारूद का पाउडऱ, दो करंट देने वाली मशीन, बारूद की 30 मीटर डोरी, 25 मीटर केबिल तार, दो ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद की है। वहीं इस मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।