फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: दो दिन से गायब युवक का शव खदान में मिला

क्राइम: दो दिन से गायब युवक का शव खदान में मिला

Sun, 16 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: दो दिन से गायब युवक का शव खदान में मिला
दो दिन से गायब युवक का शव खदान में मिला
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर मुहल्ला निवासी युवक का शव गायब होने के तीन दिन बाद खदान में भरे पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहरू नगर निवासी बीरू (32) पुत्र ज्वाला बरार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।

बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों से वह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। शाम को खोजबीन करते हुए परिजनों को मुहल्लेवासियों ने बताया कि बीरू नई मालगोदाम के पास नर्सरी के पास स्थित खदान में डूब गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह भी पुलिस ने जाल डालकर और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि खदान में बीरू का शव उतरा रहा है। मृतक के पिता ने खदान में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने और पानी में डूबकर मौत होने की बात कही है। मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसकी दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed