{"_id":"59063fb84f1c1bcf3a441b91","slug":"crime-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया मोबाइल की दुकान का चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया मोबाइल की दुकान का चोर
lalitpur
Updated Mon, 01 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा क्षेत्र के नाराहट रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में गत 25 अप्रैल को हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद करते हुए चोर को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है।
ग्राम बारचौन निवासी राकेश कुमार निरंजन की कस्बा महरौनी के नाराहट रोड पर मोबाइल फोन की दुकान है। इसमें गत 25 अप्रैल की रात चोरी हो गई थी। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान से 20 मोबाइल फोन और दुकान में रिपेयरिंग को आये दो पुराने फोन सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गत 29 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीकमगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बालाजी मंदिर के पास से संतोष यादव (25) निवासी टीकमगढ़ रोड महरौनी को धर दबोचा। उसके पास थैले में 18 मोबाइल फोन ,25 मोबाइल चार्जर और 15 ईयर फोन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि नाराहट रोड स्थित लोकेंद्र मोबाइल सेंटर के नाम से संचालित दुकान से उसी ने चोरी की थी और एक लोहे की राड से शटर के ताले चटकाकर वह दुकान में घुसा था। वह चोरी के इन मोबाइल को बेचने के लिये जा रहा था और इसी दौरान वह पुलिस की पकड़ में आ गया।
अन्य घटनाओं का भी खुलासा
जखौरा ग्राम प्रधान के घर भी की थी चोरी मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोपी सुरेंद्र यादव से पूछताछ के दौरान महरौनी पुलिस को एक अन्य चोरी की घटना का खुलासा करने में भी सफलता मिली। महरौनी पुलिस के मुताबिक गत वर्ष थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम प्रधान जखौरा के घर पर भी सुरेंद्र ने ही चोरी की थी। जब पुलिस मोबाइल की दुकान में चोरी के संबंध में आरोपी सुरेंद्र यादव से पूछताछ कर रही थी तो जामा तलाशी के दौरान उसकी जेब से 6500 रुपये व एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर प्रधान जखौरा लिखा हुआ था। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो सुरेंद्र ने बताया कि गत वर्ष 16 जुलाई को उसने थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जखौरा के प्रधान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने प्रधान के घर अलमारी में रखे एक लाख 10 हजार रुपयों पर हांथ साफ कर दिया था और उसने ये रुपये अपनी अय्याशी में खर्च कर दिये हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद उसके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में जखौरा की चोरी के मामले में धारायें बढ़ाते हुए उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 4 को रखा जाए यथास्थिति
महरौनी (ललितपुर)। आगामी नगर निकाय के चुनाव के लिए नगर पंचायत महरौनी के परिसीमन पर आपत्ति जताते हुए वार्ड नंबर चार की पार्षद ने उीएम को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें वार्ड नंबर चार की यथास्थिति रखे जाने की मांग की है।
वार्ड पार्षद और जिला योजना समिति की सदस्य सिलोचना नामदेव ने डीएम को अवगत कराया गया है कि वार्ड नंबर 4 कायस्थ पुरा में परिसीमन के दौरान कमल जैन के मकान से याकूब खान के मकान तक का हिस्सा वार्ड नंबर सात में जोड़ दिया है । इससे वार्ड नंबर 4 की जनसंख्या काफी कम हो गयी है और इस वार्ड का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। जनहित में वार्ड नंबर 4 कायस्थ पुरा को यथास्थिति रखने की मांग की गयी है।