फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime in lalitpur

सहायक अभियंता के घर से ले उड़े सामान

Mon, 20 Mar 2017 01:06 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 20 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime in lalitpur
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
शनिवार की रात एक बार फिर चोरों ने सिंचाई विभाग खंड द्वितीय में तैनात सहायक अभियंता के सूने घर को अपना निशाना बनाया है। वह परिवार समेत घर से बाहर हैं, इस कारण चोरी हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई। इससे पहले भी शहर में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें से अधिकांश का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।      
विज्ञापन


शनिवार की रात चोरों ने गोविंद सागर बांध की तलहटी पर बने सिंचाई विभाग कालोनी निवासी अजय कुमार भारती के सूने घर में हाथ साफ किया है, वह सिंचाई विभाग खंड द्वितीय इकाई में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब उनके पड़ोसी ने उनके घर के बाहर के दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी हुई देखी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी तत्काल अजय को दी। अजय शनिवार की शाम करीब पांच बजे ही अपने घर में ताला डालकर परिवार के साथ अपनी बहन की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। वहीं, चोरी की सूचना मिलने पर डैम चौकी प्रभारी संत कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया घर का सामना बिखरा पड़ा था। मकान स्वामी नहीं होने के कारण चोरी गए सामान की जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल में पुलिस ने घर में अपना ताला डाल दिया है और अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाकी की कानूनी कार्रवाई मकान स्वामी द्वारा तहरीर देने के बाद ही की जाएगी। वहीं, अजय भारती ने मोबाइल पर बताया कि घर में नगदी तो नहीं थी, लेकिन उनकी पत्नी के कुछ जेवर व घरेलू सामान रखा हुआ था ।      
विज्ञापन


सिंचाई व बैंक कालोनी हमेशा से रहीं निशाने पर      
सिंचाई विभाग की उक्त कालोनी व सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित बैंक कालोनी हमेशा से ही चोरों के निशाने पर रहीं है। सिंचाई विभाग की कालोनी में पूर्व में कई अभियंताओं के घरों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। इसी तरह बैंक कालोनी में रहे वाले बैंक अधिकारी व कर्मी भी चोरी का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद इन इलाकों में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते माह में आजादपुरा में तीन-चार दिन लगातार चोरी की घटनाएं घटित हुई थीं। इसके अलावा भी तालाबपुरा में स्थित हवलदार मंदिर में दानपेटी और उसके पहले मुहल्ला चौबयाना में बाबाघाट मंदिर से रामदरबार की प्राचीन मूर्ति भी चोरी हो चुकी है। स्थानीय पुलिस न तो पूर्व में हुई इन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर सकी है और न ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है, रात को सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जल्द ही सदर सीओ व कोतवाली समेत चौकी प्रभारियों की बैठक करके सुरक्षा की समीक्षा लूगां। यदि पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा में कोई लापरवाही बरती जा रही है तो उक्त कर्मी व संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
डी.प्रदीप कुमार
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed