फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime fire in lalitpure

Lalitpur News: शॉट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime fire in lalitpure
ललितपुर। शॉट सर्किट के चलते शनिवार की रात मकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई, जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी राकेश साहू शनिवार की रात को पास में रखी दुर्गा प्रतिमा पंडाल में अपने परिवार सहित गए थे। इस दौरान उनके मकान की दूसरी मंजिल से धुंआ और आग की लपटे उठते हुए मोहल्ले के लोगों को दिखाई दीं। इस पर मोहल्लेवासी अपने घरों से पानी लाकर पानी बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर गृहस्वामी राकेश साहू अपने परिजनों के संग मौके पर पहुंच गए। करीब आधा से एक घंटे तक मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब जाकर आग पर कुछ काबू पाया जा सका। इधर सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, लेकिन मकान तंग गली में होने के चलते फायर ब्रिगेड का वाहन मौके तक नहीं पहुंच पा रहा था। इस फायर ब्रिगेड टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ बाल्टियों से पानी भरकर-भरकर आग को बुझाया। आग बुझने के बाद जब लोग मकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि आग से दूसरी मंजिल के कमरों में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed