फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow house lalitpur

कहीं लैप्स न हो जाए कांजी हाउस के 1.74 करोड़ रुपए

Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
cow house lalitpur
गाय - फोटो : demo pic
मंगलवार को नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में भले ही सुरईघाट मुक्तिधाम की जमीन पर कांजी हाउस के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, लेकिन अब यह समस्या सता रही है कि शासन ने कांजी हाउस के निर्माण के लिए जो 1.74 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी, वह 01 अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन वित्तीय वर्ष में लैप्स न हो जाए। यदि ऐसा होता है तो वर्षों बाद शहर को मिलने वाली कांजी हाउस की सौगत एक सपना बनकर रह जाएगी।         
विज्ञापन


   
शहर की नहीं बल्कि पूरे जनपद में कहीं पर कांजी हाउस स्थापित नहीं है। छह माह पूर्व प्रदेश सरकार ने कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत शहर में कुल 3.49 करोड़ रुपये की लागत से कांजी हाउस का निर्माण कराने की स्वीकृति दी थी और इसके लिए नगर पालिका के खाते में 1.74 करोड़ रुपये धनराशि भेज दी थी। विभाग द्वारा कांजी हाउस के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कांजी हाउस निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नगर पालिका व जिला प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगा रहा है कि वर्षों बाद जागी यह आस दोबारा से सपना बनकर न रह जाए। क्योंकि वर्तमान वित्तीय वर्ष को खत्म होने में मात्र दो दिन का ही समय शेष रह गया है। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है और साथ ही नई सरकार भी आ गई हैं, ऐसे में इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि कांजी हाउस की धनराशि का उपयोग नहीं होने के कारण यह धनराशि लैप्स भी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह शहर के लिए बहुत बड़ी विडंबना की बात होगी।
विज्ञापन


ऑडिटोरियम का पैसा हुआ था लैप्स            
शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सुनिश्चित मंच और कार्यस्थल नहीं है। जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका पिछले कई वर्षों से शहर में ऑडिटोरियम का निर्माण कराने की प्रयास कर रही थी। तमाम प्रयासों के बाद शासन ने वर्ष 2013 में नया सवेरा योजना के तहत नगर पालिका को ऑडिटोरियम का निर्माण कराने के लिए 2.81 करोड़ रुपये धनराशि उपलब्ध कराई थी। पूरे एक साल तक नगर पालिका केवल जमीन की तलाशती रही और ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए आया बजट शासन वापस चला गया है। बीते दो वर्षों से अब तक नगर पालिका हर वर्ष ऑडिटोरियम के लिए शासन से बजट की मांग कर रही है, लेकिन दोबारा कुछ हाथ नहीं लगा। इसी तरह जमीन के ही फेर में कचरा निस्तारण के लिए तीन-चार वर्ष बीतने के बाद भी सोलिड वेस्ट मेनिजमेंट प्लांट स्थापित नहीं हो सका है। कहीं कुछ ऐसा ही कांजी हाउस के लिए आए बजट के साथ भी न हो जाए।            
विज्ञापन
विज्ञापन

    
कांजी हाउस के निर्माण के लिए सुरईघाट मुक्तिधाम की जमीन उपलब्ध कराने की बोर्ड में मंजूरी मिल गई है। अब केवल उक्त प्रस्ताव पर जिला प्रशासन व मंडलायुक्त की मोहर लगनी बाकी है, इसके बाद कांजी हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बीते दो माह से आचार संहिता लागू होने के कारण बोर्ड बैठक आयोजित होने में इतनी देरी हुई और यह फैसला देरी से लिया जा सका। धनराशि को लैप्स होने से रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।            
- सुभाष जायसवाल            
नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed