{"_id":"60bfc8428ebc3e53da25957d","slug":"covid-patients-bjp-workers-lalitpur-news-jhs1966728139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से उबरे व्यक्तियों को मनोबल बढ़ाएंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से उबरे व्यक्तियों को मनोबल बढ़ाएंगे भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में सुदूरवर्ती गांवों में कोविड से उबर चुके व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब सितंबर माह तक निर्धन व्यक्तियों को मुफ्त अनाज मिल सकेगा।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम लोग अपने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से वैक्सीन सेंटर पर वालेंटियर नियुक्त करेंगे, जो वैक्सीनेशन कार्य में सरकार की मदद करेंगे। कार्यकर्ता मंडल स्तर पर स्टॉल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन मानस को देंगे। साथ ही वंचित आवेदकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के हितों में चलायी जा रही मुफ्त अनाज की योजना को सितंबर माह तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जन प्रतिनिधियों द्वारा सीएससी और पीएससी गोद लेने की योजना बनायी गई है। इस योजना का जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत को बनाया गया है। कोविड बीमारी से उबर चुके लोगों का मनोबल बढ़ाने की जिला प्रभारी, जिला महामंत्री महेश भैया को बनाया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत व सहायक जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु को बनाया गया है। वैक्सीनेशन हेतु प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया व सहायक डॉ. दीपक चौबे को बनाया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गंधर्व सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष गण हरिश्चंद्र रावत, धर्मेंद्र पाठक, आशीष रावत, हरी सिंह बुंदेला, बसन्ती लारिया, रतीराम निरंजन, किरन सैन मौजूद रहे।