फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid hospital

तालबेहट एल-1 अस्पताल में मरीजों के पोहा, चाय की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली

Tue, 08 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
covid hospital
hospital - फोटो : hospital
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक रविवार की देर शाम को डीएम योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बताया कि तालबेहट के एल-1 अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि मरीजों को दिया जा रहा पोहा, चाय की गुणवत्ता ठीक नहीं है। टैंकर से टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अस्पताल में विद्युत आपूर्ति कम मिल रही है, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को नाश्ते की गुणवत्ता में सुधार लाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में बताया गया कि तालबेहट में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए सघन टेस्टिंग की गई, लेकिन इस दौरान लोगों ने जांच से बचने के लिए अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को तालबेहट एल-1 अस्पताल के निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में 109 मरीज भर्ती हैं, यह भी बताया गया कि अस्पताल में बिजली की आपूर्ति कम हो रही है तथा नाश्ते में पोहा एवं चाय की गुणवत्ता ठीक नहीं है, साथ ही टैंकर से टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी मौके पर जाकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि चाय एवं पोहे की गुणवत्ता की जांच कर उसमें सुधार कराएं। बैठक में बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर तालबेहट में बढ़ते हुए केसों को देखते हुए सघन टेस्टिंग की गई, इस दौरान लोगों ने जांच से बचने के लिए घरों के दरवाजों को बंद कर लिया। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश कि जो लोग टेस्ट कराने से छूट गए हैं कल उनका अनिवार्य रूप से टेस्ट कराया जाए, साथ ही उस क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को बताएं कि जो लोग टेस्ट में सहयोग नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपदों से लगातार अप-डाउन कर रहे अधिकारी, कर्मचारी होंगे चिह्नित
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अवगत कराया कि जनपद में कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी शपथ पत्र देने के बावजूद निकट जनपदों से लगातार अप-डाउन कर रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर, डा. अमित चतुर्वेदी, डॉक्टर हुसैन खान, डा. डीसी दोहरे, डा. जेएस बक्शी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में लार्वा मिलने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
कोर कमेटी की बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि रविवार को जनपद के विभिन्न थानों में जांच के दौरान मच्छरों का लार्वा पाया गया है, इस पर डीएम ने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि यदि थानों में मच्छर का लार्वा पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गए कि वह सभी ग्राम प्रधानों को अवगत करा दें की ग्राम में यदि हैंड पंप के आसपास या अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति पाई गई तो ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed