फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Covid hospital condition bad, paisent disturb

कोविड एल-1 अटैच अस्पताल में अव्यवस्थाएं, मरीज परेशान

Sat, 25 Jul 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Covid hospital condition bad, paisent disturb
तालबेहट पॉलीटेक्निक में बिजली गुल होने पर कपड़ों से हवा करते मरीज - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना संक्रमण जैसी महामारी में भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। ऐसी ही स्थिति राजकीय पॉलीटेक्निक में बनाए गए अटैच एल- 1 अस्पताल में देखने को मिल रही है। यहां पर क्षतिग्रस्त शौचालय में भारी गंदगी पड़ी है। परिसर में भी कचरा पड़ा तो बिजली गुल होने पर गर्मी से मरीज तड़प रहे हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संक्रमितों को एंबुलेंस द्वारा घर से अस्पताल लाने व ले जाने की व्यवस्था है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह-शाम चाय, नाश्ता, दोपहर व रात्रि में खाना दिया जा रहा है। खाना में एक सब्जी, दाल, रोटी व चावल आदि दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन, इसमें लापरवाही बरती जा रही है। पॉलीटेक्निक में कोराना संक्रमित सामान्य मरीजों को भर्ती के लिए बनाए गए 108 पलंग के अस्पताल में शौचालय में भारी गंदगी है। शौचालय क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग सामान्य संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन के दौरान अलग शौचालय का उपयोग करने की सलाह दे रहा है। मरीजों को डिस्पोजल थाली में खाना तो दिया जा रहा है, लेकिन उपयोग के बाद कचरे का समय से उठान नहीं हो रहा है। यहां पर रखे डस्टबिन काफी छोटे हैं, जिसमें थाली डालने के दौरान मरीजों को डस्टबिन छूना पड़ रहा। इससे मरीज खुले में ही थालियों व शेष खाना फेंक रहे हैं। इससे भर्ती कक्ष के बाहर गंदगी पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा, गंदगी फैली
परिसर में कचरा का उठान नहीं हो पा रहा है। उपयोग के बाद कार्टून व पॉलीथिन को खुले में फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं बिजली जाने के बाद जनरेटर भी समय से नहीं चलाया जाता है, जबकि बीते दिनों में हुई बारिश के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई है। ऐसे में बिजली जाने पर गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बच्चों को अधिक दिक्कत होती है। खाना व नाश्ता भी व्यवस्थित तरीके से नहीं दिया जा रहा है। कई बार कुछ लोग बगैर नाश्ता के रह जाते हैं और कुछ लोग दो बार लेकर चले जाते हैं। इसका कारण नाश्ता व्यवस्थित तरीके से वितरण नहीं कराया जाना है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

एल-1 अटैच हॉस्पिटल में अव्यवस्थाएं होने का मामला संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य अधीक्षक को निर्देशित किया जाएगा। शौचालय व परिसर में सफाई दुरुस्त रखी जाएगी। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

तालबेहट पॉलीटेक्निक में कक्ष के बाहर पड़ा कचरा

तालबेहट पॉलीटेक्निक में कक्ष के बाहर पड़ा कचरा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed