फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid core meeting

मरीजों को सीधे डिस्चार्ज न करके स्टेप डाउन वार्ड में भर्ती करें, फिर डिस्चार्ज करें

Mon, 24 May 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
covid core meeting
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर कोविड मुक्त गांव- कोविड मुक्त ब्लाक प्रतिस्पर्धा कराई जाए। मरीजों को सीधे अस्पताल से डिस्चार्ज न करके उन्हें एक स्टेप डाउन वार्ड में कुछ दिन भर्ती करने के बाद ही पूर्ण रूप से डिस्चार्ज किया जाए।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट पार्क में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन तीन हजार जांचों से कम नहीं होनी चाहिए। रविवार को 2092 टेस्ट किए गए और 49 पॉजीटिव मरीज पाए गए। 156 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सर्विलांस प्रभारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सर्विलांस टीम को सक्रिय कर कार्य कराएं। रविवार को वैक्सीनेशन का कोई सत्र नहीं था। सोमवार को 79 जगहों पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां लोग आसानी से वैक्सीनेशन करा रहे हैं, वहां वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कराया जाए। वैक्सीनेशन फॉलोअप के लिए वैक्सीन लगवा चुके मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जाए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी संजय पांडे ने कहा कि राजस्व एवं ग्राम विकास विभाग के लेखपाल एवं सचिवों को वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन का टारगेट दिया जाए। जिला चिकित्सालय में 31 मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि मरीजों को सीधे अस्पताल से डिस्चार्ज न करके उन्हें एक स्टेप डाउन वार्ड में कुछ दिन भर्ती करने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए। 24 घंटे में 66 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे 47,500 रुपये की धनराशि वसूली गई। मास्क न पहनने पर 55 व्यक्तियों के चालान किए गए, जिनसे 6800 रुपये धनराशि वसूली गई, जबकि दोपहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक बैठाए जाने पर 10 व्यक्तियों का चालान किया गया और 4750 रुपये की धनराशि वसूल की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में कोविड मुक्त गांव, कोविड मुक्त ब्लॉक की प्रतिस्पर्धा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed