{"_id":"61aa725bb0a7ca7ceb448916","slug":"covid-19-was-made-necessary-upon-entry-into-lalitpur-lalitpur-news-jhs2101459163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की होगी कोविड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले की सीमा में प्रवेश करने पर कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने सीमा से सटे बार्डरों पर जांच के लिए पांच टीमों का गठन कर नियुक्त कर दिया है। जहां पर बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड जांच की जा रही है।
देश में कोराना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमा को अलर्ट किया है। इसके चलते विदेश से आने वालों को एकांतवास में रखा जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर सर्विलांस पर रखेगी। इसके अलावा अब एक नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। जिसमें प्रदेश के जनपद में बाहर से आने वालों की बार्डर पर कोविड जांच कराई जाएगी।
वहीं, रेलवे स्टेशन, शहर के मुख्यालय स्थित बस स्टैंड और मध्यप्रदेेश की सीमा से सटे राजघाट, महरौनी से टीकमगढ़ मार्ग, बानपुर-टीकमगढ़ मार्ग में बार्डर पर, तालबेहट के नए बस स्टैंड आदि स्थानों पर टीमों के द्वारा बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच कराई जा रही है। विभागीय अधिकारियेें ने बताया कि इसके अलावा अन्य स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां पर भी टीमों केे लगातार बाहर से आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच बार्डरों पर शुरू कर दी गई है।