{"_id":"609ae8228ebc3e4d1212eb3f","slug":"corona-threat-less-lalitpur-news-jhs194759281","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिन बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा सौ से कम, 80 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिन बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा सौ से कम, 80 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में 29 दिन बाद पहली बार एक दिन में सौ से कम संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मंगलवार को हुई जांचों में 80 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जो राहत देने वाली खबर है। 146 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में 1916 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1810 कोविड-19 की जांचें कराई गईं, जिनमें 80 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 31, एंटीजन जांच में 49 एवं दो मरीजों की सूचना अन्य जनपदों से मिली है। जांचों में शहर में 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि, जखौरा क्षेत्र में 25, बार में 5, तालबेहट में 11, महरौनी में एक, मड़ावरा में दो, बिरधा क्षेत्र में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह बुर्जुग हैं, जिनमें एक 74 वर्षीय वृद्धा संक्रमित पाई गई हैं। मंगलवार को एक दिन में 146 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिनमें सभी मरीज होमआइसोलेशन पूर्ण करने वाले हैं। वर्तमान में जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1916 रह गई है, जबकि यह संख्या सोमवार को 1982 थी।
-------------
स्वास्थ्य विभाग ने 1810 जांचें कराई हैं और चौबीस घंटे में 80 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 146 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।